फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के मकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
teacher ke gahr chori
विज्ञापन
शिक्षक के मकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन

झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले शिक्षक अमित श्रीवास्तव के यहां से चोर लाखों रुपये की चोरी कर भाग निकले। घटना के समय वह परिवार समेत रक्सा क्षेत्र के पुनावली कला में पूजा अर्र्चना करने गए थे। सुबह वापस लौटने पर परिजनों को घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
आवास विकास कॉलोनी निवासी अमित श्रीवास्तव ललितपुर में शिक्षक हैं। वह अपनी पत्नी व र्भाई के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार की शाम वह परिवार समेत थाना रक्सा क्षेत्र स्थित पुनावली कला में पूजा अर्चना करने गए थे। इसी बीच मौका पाकर पीछे के रास्ते से बदमाश घर में प्रवेश कर गए। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर रुपये व लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर भाग निकले। सुबह रक्सा से लौटे परिजन अंदर सामान बिखरा देख घबरा गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। छत से ही पुलिस को लोहे का सरिया व अन्य सामान मिला है। पुलिस ने आसपास के मकानों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान से चोरी कर भाग रहा चोर पकड़ा
थाना प्रेमनगर इलाके मेें स्थित एक दुकान की गुल्लक से साढ़े 17 हजार रुपये चोरी कर चोर भाग निकला। यह देखकर दुकानदार के चिल्लाने पर एकत्रित हुए लोगों ने पीछा कर दबोच लिया। उसके पास से नगदी भी बरामद हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें