फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारीं बाधाएं हुई पार, अब गुरू जी संभालेंगे कार्यभार

विज्ञापन
विद्यालय - फोटो : ????????
विज्ञापन
झांसी। बेसिक के 295 नव नियुक्त पुरुष शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर दिये गए। इसके बाद इन शिक्षकों ने खंड शिक्षाधिकारियों से स्कूल ज्वाइन करने को अनुमति प्राप्त की। लेकिन इसके लिए इन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बबीना सहित कुछ अन्य ब्लाकों के खंड शिक्षाधिकारियों ने नए शिक्षकों को काफी इंतजार कराया। हालांकि शाम तक लगभग सभी को अनुमति प्राप्त हो गई थी।
विज्ञापन

जिले में बेसिक के स्कूलों में पढ़ाने के लिए महानिदेशालय ने 514 शिक्षक आवंटित किए थे। इनमें अनुपस्थिति एवं अन्य प्रक्रियाओं के कारण 483 नव नियुक्त शिक्षकों को ही ज्वाइनिंग लेटर दिए गए थे। इसके बाद महानिदेशालय ने ऑनलाइन विद्यालय आवंटन किए। सोमवार को सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं को स्कूल ज्वाइन करने के लिए अपने - अपने ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी से अनुमति लेनी थी। ऐसे में सभी खंड शिक्षाधिकारी कार्यालयों में नव नियुक्त शिक्षकों की अच्छी - खासी भीड़ रही। बबीना कार्यालय में आधे दिन से अधिक समय नव नियुक्त शिक्षकों को खंड शिक्षाधिकारी का इंतजार करना पड़ा। ऐसे में अपनी समस्या को लेकर यह शिक्षक एडी बेसिक के पास भी पहुंचे। वहीं, जानकारी के अनुसार इसी प्रकार से कई अन्य परेशानियां जनपद के अन्य ब्लाकों में भी रहीं। शिक्षकों के परिजन भी विभिन्न प्रकार के प्रपत्र लेने के लिए घरों की ओर दौड़ते नजर आए।
बबीना में 38, बंगरा में गए 52 नए शिक्षक
जिले में महानिदेशालय ने विद्यालय आवंटन किए हैं। ऐसे में बबीना में 38, बड़ागांव में 6, बामौर में 41, बंगरा में 52, चिरगांव में 45, गुरसराय में 37, मऊरानीपुर में 30, मोंठ में 46 नव नियुक्त पुरुष शिक्षकों को भेजा गया है। इससे पहले 29 नवंबर को दिव्यांग एवं शिक्षिकाओं को विद्यालय आवंटन किया गया था। अधिकांश को बबीना और बड़ागांव के स्कूल प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन

शिक्षामित्र से शिक्षक बने, ब्लाक बदलने से हुए थोडे़ मायूस
जिले में आवंटित नव नियुक्त शिक्षकों में लगभग 74 पहले शिक्षामित्र थे। लेकिन महानिदेशालय की रोस्टर प्रणाली ने शिक्षामित्र से शिक्षक बनने वालों को थोड़ा मायूस कर दिया है। कई सालों तक अपने ब्लाक में शिक्षामित्र के रूप में कार्य करने वाले नव नियुक्त शिक्षकों को अब दूरस्थ ब्लाकों के विद्यालयों में तैनात किया गया है। ऐसे कुछ नए शिक्षकों ने बताया कि उन्हें मायूसी है। लेकिन अब घर चलाने के लिए पर्याप्त वेतन तो प्राप्त होगा। ऐसे में अपना ब्लाक छोड़ने को लेकर ज्यादा दुख भी नहीं है ।
खंड शिक्षाधिकारी के न रहने से प्राथमिक शिक्षक संघ नाराज
झांसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए व एडी बेसिक को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि नव नियुक्त शिक्षकों को खंड शिक्षाधिकारी के कार्यालय में न बैठने के कारण कार्यभार ग्रहण करने में असुविधा हो रही है। संघ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में नव नियुक्त शिक्षकों की भीड़ लगी रहना और खंड शिक्षाधिकारी का नदारद रहना यह ठीक नहीं है। ज्ञापन अवसर पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित, अब्दुल नोमान आदि रहे। इधर पूर्व माध्यमिक विद्यालय मवई में प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों का शोषण न हो, इसके लिए संगठन हमेशा कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित, महामंत्री चौधरी धर्मेंद्र सिंह, चरण सिंह पटेल, शिव कुमार पाराशर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें