फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य आरोपी हिरासत में, पुलिस ने की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रविवार सुबह थाना कोतवाली क्षेत्र के बाहर ओरछा गेट निवासी स्क्रैप कारोबारी की हत्या में पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। फरार आरोेपियों की तलाश में पुलिस की टीम ने मध्य प्रदेश के एक जिले में दबिश दी है। देर रात पुलिस दबिश में जुटी रही। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोेपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार सुबह बाहर ओरछा गेट निवासी वसीम कुरैशी (30) का अपने चचेरे भाई जाहिद कुरैशी से घर में बालू रखने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते जाहिद कुरैशी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। रात में ही मृतक के भाई सद्दाम की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने जाहिद कुरैशी, रुबीना, साकिर कुरैशी व जाकिर कुरैशी उर्फ मुन्ना पर एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।
रात में ही एसएसपी दिनेश कुमार पी ने गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी को लगाया था। रविवार रात भर दबिश देने के बाद सोमवार को टीम ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया। कोतवाली लाकर आरोपी से पूछताछ की गई। फरार आरोपियोें की लोकेशन मध्य प्रदेश के एक जिले में मिलने के बाद टीम ने दबिश दी है। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

रात में ही हुआ अंतिम संस्कार
घटना वाली रात पोस्टमार्टम होने के बाद शव घर लाया गया था। रिश्तेदारों के देरी से आने के चलते सोमवार सुबह परिजनों ने अंतिम संस्कार का निर्णय लिया था। लेकिन, पुलिस से वार्ता के बाद रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। जहां पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
वसीम पर दवाब बनाते थे चचेरे भाई
वसीम के रिश्तेदारों के मुताबिक संपत्ती को लेकर भले ही विवाद चला आ रहा था। लेकिन, चचेरे भाई लगातार संपत्ती के बंटवारे को लेकर दवाब बनाते थे। वह लोग उसको परेशान भी करते थे। घटना वाले दिन जरा सी बात पर उसकी हत्या कर दी गई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह लोग कुछ भी कर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें