फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर दो घंटे में पता चलेगी टीबी, तुरंत इलाज होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले के आठ में से तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जांच के बाद दो घंटे में क्षय रोग का पता चल जाएगा। मोंठ, गुरसराय और मऊरानीपुर में टीबी की जांच के लिए ट्रू नेट मशीन भेज दी गई है। इससे क्षय रोगियों का जल्द उपचार शुरू होने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

अभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से फॉल्कन ट्यूब में टीबी जांच के सैंपल रखकर पोस्ट ऑफिस के माध्यम से जिला क्षय रोग चिकित्सालय भेजे जाते हैं। दूरदराज के सैंपल आने में कई बार एक सप्ताह तक का समय लग जाता है। टीबी अस्पताल के अलावा जिला अस्पताल में एक-एक सीबी नेट मशीन है। एक बार में मशीन में चार सैंपल लगते हैं। दो घंटे के बाद मशीन जांच रिपोर्ट देती है। यदि 10 घंटे भी दोनों मशीन चलीं तो दिन भर में 40 सैंपलों की ही जांच हो पाती है। इसके चलते अब सीएचसी स्तर पर ट्रू नेट मशीन लगवा दी गई हैं। शुरूआत में मोंठ, गुरसराय और मऊरानीपुर में टीबी की जांच के लिए मशीन लगाई गई है। इस मशीन से सैंपल लगने के दो घंटे में ही जांच रिपोर्ट आ जाएगी। टीबी की पुष्टि होने पर तुरंत ही मरीज का इलाज शुरू हो जाएगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजकिशोर ने बताया कि मोंठ और गुरसराय में ट्रू नेट मशीन लग गई है। मऊरानीपुर में सोमवार को ही पहुंची है, जल्द ही यहां पर भी मशीन स्थापित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें