फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बाइक में टैक्सी ने मारी टक्कर, मां-बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर पवा चौराहे के पास एक टैक्सी ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार मां और बेटे गम्भीर रूप से घायल हो गए।उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम सभा खांदी के मजरा गनेशपुरा निवासी रोहित 22 पुत्र खेमचंद अपनी मां विमलेश 45 को लेकर बाइक से झांसी से अपने घर गनेशपुरा आ रहा था। जैसे ही वह पवा चौराहे के समीप पहुंचा, उसी समय पीछे से तेज गति से आ रही टैक्सी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार मां और बेटा दोनों गिर गए और गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें