फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपती चुभती गर्मी का मौसम आया...झांसी रेलवे स्टेशन पर पानी संकट गहराया

विज्ञापन
प्यास से परेशान बच्ची को खरीदकर पानी पिलाता यात्री। अमर उजाला
विज्ञापन
तपती चुभती गर्मी का मौसम आया...झांसी रेलवे स्टेशन पर पानी संकट गहराया
विज्ञापन

झांसी। यात्रीगण कृपया ध्यान दें, झांसी रेलवे स्टेशन पर वाटर कूलर नहीं चल रहे हैं। इस तपती चुभती गर्मी के मौसम में ठंडे पानी की उम्मीद मत कीजिए। जैसे ही टंकी खोलेंगे गर्म पानी निकलेगा। मजबूर पैसेंजर स्टालों से ठंडे पानी की बोतलें खरीद रहे हैं। वेंडिंग मशीनें भी बंद पड़ी हैं। लेकिन जिम्मेदारों को शायद यात्रियों का यह दर्द अभी महसूस नहीं हो रहा।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर 7, प्लेटफार्म दो-तीन पर 3, प्लेटफार्म चार-पांच पर 2 और प्लेटफार्म छह पर एक वाटर कूलर (वाटर बूथ) लगे हैं। हर साल एक अप्रैल से वाटर कूलर शुरू कर दिए जाते हैं। लेकिन, इस साल अब तक वाटर कूलर शुरू नहीं हो सके। इससे यात्रियों को प्लेटफार्म पर लगे नलों का गर्म पानी पीना पड़ रहा है। वहीं, स्टेशन पर लगीं वाटर वेंडिंग भी अब तक शुरू नहीं हो सकीं। रेलवे स्टेशन के अलग-अलग प्लेटफार्म पर छह वाटर वेंडिंग मशीनें लगी हैं। इन मशीनों पर यात्रियों को कम दामों में ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाता है। गर्मी बढ़ने के साथ ही वाटर वेंडिंग मशीनों को अब तक शुरू नहीं किया जा सका। इससे यात्रियों को स्टॉलों पर से खरीदकर ठंडा पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जल्द ही वाटर कूलर शुरू कराए जा रहे हैं। यदि कहीं कोई खामी है तो उसे जल्द दूर कराया जाएगा। मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें