फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: झांसी में 'हर घर जल' योजना के तहत नल लग गए पर नहीं आया जल, सरकारी दावों की पोल खोलती रिपोर्ट

Wed, 17 Jul 2024 07:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

ग्रामीणों ने बताया कि एक साल पहले गांव में नल लगाए गए थे, पानी इनमें अब तक नहीं पहुंचा है। उन्हें पहले की तरह ही कुओं और हैंडपंप से पानी का भरकर लाना पड़ता है।
विज्ञापन
पानी न आने से ग्रामीण परेशान - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल जीवन मिशन के तहत संचालित की जा रही 'हर घर जल' योजना के तहत झांसी जनपद के 644 गांवों के घर-घर में नल के जरिये पानी पहुंचाया जाना है। इस योजना से 14 लाख से अधिक आबादी को लाभान्वित किया जाना है।

विज्ञापन


सरकार का दावा है कि योजना का 98 प्रतिशत से अधिक काम पूरा कर लिया गया है और ग्रामीणों के घरों में नल से पानी पहुंचाया जाने लगा है। लेकिन, अमर उजाला की पड़ताल में धरातल पर हालात एकदम इतर नजर आए। सदर तहसील के ग्राम पुनावली कलां में घर-घर में नल लगे हुए मिले, लेकिन उनमें पानी नहीं आ रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि एक साल पहले गांव में नल लगाए गए थे, पानी इनमें अब तक नहीं पहुंचा है। उन्हें पहले की तरह ही कुओं और हैंडपंप से पानी का भरकर लाना पड़ता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें