फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घर-घर नल तो पहुंचे पर नहीं पहुंचा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एरच। बामौर विकासखंड की प्रमुख ग्राम पंचायतों में से एक इस्किल है। ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर में नलों से जल पहुंचाने के लिए पाइपलाइन डाल दी गई है और नल संयोजन भी जारी किए जा चुके हैं, लेकिन योजना के तहत पानी अब तक किसी को नहीं मिल पाया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत क्षेत्र की सड़कों की हालत भी खस्ता है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। गांव के पुराने तालाब के संरक्षण पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्राम के लोगों को उनके घर पर पानी मुहैया कराने के लिए इस्किल में जल जीवन मिशन का ढांचा तैयार किया जा चुका है। 750 परिवारों को जल संयोजन भी जारी किए जा चुके हैं, लेकिन पानी किसी के यहां भी नहीं पहुंचा है। अब भी गांव की ज्यादातर आबादी सार्वजनिक हैंडपंपों पर ही निर्भर है। सुबह से लेकर शाम तक लोग पानी के बंदोबस्त में ही जुटे रहते हैं। इसके अलावा गांव के तालाब की देखभाल न होने की वजह से इसका पानी भी उपयोग में नहीं आ पा रहा है। पाइपलाइन डाले जाने के लिए गांव की सड़कों की खुदाई की गई थी। पाइपलाइन का काम पूरा हो चुका है, लेकिन सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। ज्यादातर सड़कें क्षतिग्रस्त बनी हुई हैं। वहीं, गांव के कई पात्र लोग विधवा, दिव्यांग, वृद्धावस्था पेंशन आदि योजनाओं के लाभ से वंचित बने हुए हैं। इसके लिए वह सरकारी विभागों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

0000
एक नजर में...
ग्राम पंचायत का नाम - इस्किल
ग्राम पंचायत में शामिल गांव - एकमात्र इस्किल
ग्राम पंचायत की आबादी - 4500
मतदाताओं की संख्या - 2962
0000
समस्याएं...
- तालाब का संरक्षण नहीं किया जा रहा है। जबकि, इसके सौंदर्यीकरण की मांग की जा रही है।
- गांव की क्षतिग्रस्त सड़कें आवागमन की बाधा बनी हुईं हैं।
- गांव में मुक्तिधाम की लोगों को कमी खल रही है।
- ग्रामीण जल जीवन मिशन के लाभ से वंचित बने हुए हैं।
0000
बीते चार साल की उपलब्धियां...
- गांव में आधा दर्जन से अधिक सीसी व एपेक्स सड़कों का निर्माण किया गया।
- कंपोजिट विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय का सौंदर्यीकरण किया गया।
- पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण किया गया। मुक्तिधाम की भी मरम्मत की गई।
- गांव में कचरा संग्रहण केंद्र की स्थापना की गई।
0000
फोटो-07ERI_M_4_07062025_317.jpg
गांव में विकास के कई कार्य किए गए। कुछ का काम होना अभी बाकी है। बच्चों को बेहतर शिक्षा हासिल हो, इस दिशा में भी काम किया गया। लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया गया।
- वीरेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान
00
फोटो-07ERI_M_8_07062025_317.jpg

गांव के प्राचीन तालाब पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया तो यह विलुप्त हो जाएगा। तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाना बेहद जरूरी है।
- उदय सिंह वर्मा, प्रबंधक-लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज
00

फोटो-07ERI_M_6_07062025_317.jpg

गांव में बने अंबेडकर पार्क पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके आसपास गंदगी व्याप्त है, जिससे लोग पार्क में जाने से कतराते हैं। इसका सौंदर्यीकरण कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन

- अखिलेश निराला, समाजसेवी
00
फोटो-07ERI_M_5_07062025_317.jpg
गांव में खेल के मैदान का अभाव है, जिससे खेल प्रतिभाएं उभर नहीं पा रहीं हैं। जबकि, जमीन की कोई कमी नहीं है। खेल मैदान बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाने चाहिए।
- बीडी पटेल, समाजसेवी
00
ग्राम पंचायत इस्किल में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कई अन्य कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, जिनका काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
- महीपत सिंह निरंजन, ग्राम विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें