फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यास बुझाने के लिए टैंकर रवाना

Mon, 23 May 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
water problem, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए अब जिला पंचायत भी सक्रिय हो गया है। रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ने तीन टैंकरों को अलग-अलग गांवों के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रोें में पेयजल की आपूर्ति के लिए शासन ने 32.14 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई है। इससे दो ट्रैक्टर व छह वाटर टैंकर क्रय किए गए हैं। जलापूर्ति की शुरुआत रविवार से हुई। जिला पंचायत परिसर से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिमा यादव ने टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर ग्राम राजापुर, खेरा व इमिलिया के लिए रवाना किया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को जिला पंचायत प्रतिबद्ध है।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र प्रताप सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, अभियंता एमएल विश्वकर्मा, अवर अभियंता दिनेश कुमार समेत विनय यादव, राघवेंद्र चतुर्वेदी, देवेंद्र धारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रामपुर के लोगों ने मांगे पानी के टैंकर
बबीना विकासखंड की ग्राम पंचायत खजराहा बुजुर्ग के मजरे रामपुर में भीषण जल संकट है। इससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने पानी की टैंकर से नियमित आपूर्ति की मांग की है।
रामपुर मजरे की आबादी तीन सौ से अधिक है। यहां पांच हैंडपंप लगे हैं, परंतु पानी किसी में नहीं आ रहा है। कुएं तो पहले ही साथ छोड़ चुके हैं। ग्राम पंचायत द्वारा टैंकर से की जा रही पानी की आपूर्ति नाकाफी साबित हो रही है।

टैंकर चार-पांच दिन में केवल एक बार ही आता है। पानी की कमी से ग्रामीणों का हाल बेहाल है। गांव के राजेश राजपूत, राकेश राजपूत, अर्जुन सिंह, बद्री प्रसाद, सगुन सिंह, जनक सिंह, जितेंद्र, करन सिंह आदि ने प्रशासन से मजरे में प्रतिदिन टैंकर के जरिये पेय जलापूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें