नरिया बाजार राई का ताजिया रास्ते में तंदूर भट्टी और टेबिल डालकर अतिक्रमण करने वालों को हटाती नगर
झांसी। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को महानगर में तमाम जगहों से अतिक्रमण हटवाया। राई का ताजिया क्षेत्र में सड़क पटरी पर भट्ठी रखकर तंदूरी रोटी बना रहे होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की गई। भट्ठी हटवाकर चालान काटा गया। नगरा आर्य समाज मंदिर के पास नाले पर हो रहे अतिक्रमण को ध्वस्त कराया गया।
नगरा पोस्ट ऑफिस के सामने एक मिठाई की दुकान पर प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग होता मिलने पर पॉलिथीन जब्त की गई। उससे 14,700 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। इस अवसर पर प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एनएन वाजपेयी, सूबेदार त्रिभुवन नारायण पस्तोर, सूबेदार केके मिश्रा, मनोज सिंह, विक्र म सिंह, अरविंद सिंह, शमशेर बहादुर सिंह, सुमन तिवारी, वीरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, नीरज नायक आदि मौजूद रहे।