झांसी। तांडव वेब सीरीज के माध्यम से हिंदू देवी देवताओं पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में हिंदू संगठनों ने बुधवार को निर्देशक अली अब्बास जफर और मुख्य कलाकार सैफ अली खान के इलाइट चौराहे पर पुतले फूंके। विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री अजय यादव ने कहा कि तांडव वेब सीरीज में हिंदू देवताओं का गलत तरीके से मंचन एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। प्रधानमंत्री की गरिमा और समाज के विरुद्ध सामग्री मनोरंजन के नाम पर परोसी गई है। केंद्र सरकार को तुरंत वेब सीरीज को अमेजन प्राइम से हटाना चाहिए। संबंधित लोगों को कठोर सजा मिलनी चाहिए। इस मौके पर प्रांत सह मंत्री वेद श्रीवास्तव, विभाग सह संयोजक मनेंद्र गौर, सुधीर यादव, अर्चित सोनी, शिरोमणि लोधी, आशुतोष मिश्रा, उदय राजपूत, विकास नायक, जयदीप सोनी, अखिल उत्तम, हिमांशु राय, जयवर्धन, सिद्धांत मिश्रा, अमृत राज, हिमांशु पाल, अभिषेक, अतुल, आस्तिक मौजूद रहे।
इसी तरह हिंदू जागरण मंच के विरोध प्रदर्शन में महानगर महामंत्री नरेश कश्यप, अतुल मिश्रा, अमन मिश्रा, विकास अवस्थी, अमित राय, मनोज चौधरी, प्रदीप, भोपाली, रामकुमार, सतीश, बलवीर सिंह दरोगा मौजूद रहे। इसी तरह संस्कार भारती सिविल लाइन इकाई की बैठक में तांडव के दृश्यों की भर्त्सना की गई। वक्ताआें ने कहा कि वेब सीरीज में भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के साथ खिलवाड़ किया गया है। इस मौके पर डॉ. रवि कनकने, डॉ. शील कोपरा, डॉ. संध्यारानी, इंजी मुकेश गुप्ता, रजनी गुप्ता, आनंद सक्सेना, ऊषा सचान, ऊषा सेन, रजनी अग्वेकर, स्वप्निल मोदी, डॉ. दीपिका, डॉ. प्रमोद दीक्षित, प्रकाश मिश्रा मौजूद रहे।