फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में छलनी हुई सड़कों पर चलना मुश्किल

Sun, 21 Aug 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
darti sadk, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
झांसी। झमाझम बरसात से एक तरफ तो लोगों को राहत मिली है लेकिन इस दौरान हुए सड़कों पर गड्ढों ने राहगीरों की मुसीबत बढ़ा दी है। नगर निगम ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश है कि बरसात से पूर्व यदि सड़क पर गड्ढे हैं तो उनमें पैचवर्क करा दिया जाए, ताकि लोगों को असुविधा न हो। लेकिन पैचवर्क की ओर विभाग का ध्यान ही नहीं है। स्थिति यह है कि कुछ सड़कों में तो इतने बड़े- बड़े गड्ढे हो गए हैं कि यदि बाइक चालक जरा सा भी असंतुलित हुआ तो उसका गिरना तय है।

नवीन गल्ला मंडी से नारायण बाग की ओर जाने वाली सड़क का बुरा हाल है। इतने गड्ढे हैं कि गिनना मुश्किल है।  हालत यह है कि तीन साल चलने वाली डामर की सड़क एक साल में ही उखड़ने लगी। सड़कों पर ढाल नहीं होने के कारण जलभराव हो जाता है। बरसात बंद होने के बाद नगर निगम की टीम को भ्रमण कर शहर में देखना चाहिए था कि कहां पर जलभराव है। यदि गड्ढे हैं तो उनमें पैचवर्क कराना चाहिए।
विज्ञापन



खस्ताहाल
- आईटीआई के पीछे लहर की देवी मार्ग
- खाती बाबा नगरा टैंपो स्टैंड से खैरा मार्ग 
- नंदनपुरा पुलिया से हाट का मैदान तक
- गोविंद चौराहा से बड़ा बाजार मार्ग  
- अशोक होटल तिराहा से स्टेशन रोड
- नवीन गल्ला मंडी से नारायण बाग रोड
- बीकेडी से ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग
- बीकेडी से आंतियाताल पंचकुइयां मार्ग
- सीपरी ओवरब्रिज के नीचे की सड़क

रिसाला चुंगी मार्ग के एक गड्ढे को छोड़कर ज्यादातर सड़कें  ठीक हैं। यदि कहीं से शिकायत आती है तो उसे ठीक करा दिया जाता है। अवर अभियंताओं को पैचवर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। बीकेडी से ग्वालियर रोड और आंतियाताल की सड़क नगर निगम की सीमा में नहीं है।
- आर के वर्मा
मुख्य अभियंता

ग्वालियर रोड पर बड़े- बड़े गड्ढे हैं। होमगार्ड कालोनी के पास मुख्य सड़क पर तो इतना बड़ा गड्ढा है कि अगर कोई वाहन चालक ध्यान न दे तो दुर्घटनाग्रस्त होना तय है। 
- इमरान खान
जीवनशाह

नगरा टैंपो स्टैंड से खैरा तक पूरी सड़क पर बड़े- बड़े गड्ढे हैं। बरसात में सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे वाहन चालकों को निकलने में बड़ी परेशानी होती है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
- चौधरी ब्रजेश सिंह
नगरा

खाती बाबा मार्ग से नगरा हाट के मैदान तक पूरी सड़क पर गड्ढे हो गए हैं, लेकिन इस ओर विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। यहां से आने- जाने वालों के लिए यही मुख्य मार्ग है, पर इसकी दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है।
- विवेक अग्रवाल
खाती बाबा
  
ग्वालियर रोड आईटीआई कालोनी से लहरगिर्द स्थित माता का मंदिर तक जाने वाले मार्ग में गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। इस कारण रास्ते में वाहन चलाना काफी कठिन हो गया है। 
विज्ञापन

- हरीश सोनी
राई का ताजिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें