फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ पर स्वीमिंग पूल की जांच की आंच अफसरों तक

Sun, 21 Aug 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
water, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। मंडलायुक्त के राममोहन राव ने नगर विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान शहर में पहाड़ पर बने स्वीमिंग पूल की जांच करने तथा दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम द्वारा तीन साल में कराए अवस्थापना निधि के कार्यों की टीएसी जांच कराने, कालपी और जालौन में नाले की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शनिवार को मंडलायुक्त सभागार में समीक्षा करते हुए उन्होंने बैठक में तैयारी के साथ नहीं आने पर मोंठ की अधिशासी अधिकारी गुंजन गुप्ता व दलित बस्ती में अपेक्षाकृत कार्य नहीं कराने पर अधिशासी अधिकारी कोंच को चेतावनी दी।दलित बस्ती में कम पैसे से कार्य कराने पर अधिशासी अधिकारी ललितपुर राकेश कुमार को चेतावनी दी। नगर पंचायत एरच के लिपिक धर्मेंद्र वाजपेयी द्वारा पालीथिन के खिलाफ प्रभावी ढंग से अभियान नहीं चलाने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। 

उन्होंने झांसी शहर में एक पहाड़ पर बने स्वीमिंग पूल की जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि इसका भी पता लगाया जाए कि किस अधिकारी के कार्यकाल में यह स्वीमिंग पूल बनाया गया, ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने अपर आयुक्त राजेश कुमार त्यागी को इसकी जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने सभी नगर निकायों को15 सितंबर तक सफाई कार्य कराने तथा सड़क किनारे का कचरा हटवाने तथा सभी नगर निकायों को सप्ताह में दो दिन प्रतिबंधित पालीथिन के खिलाफ छापामार अभियान चलाने को कहा। कहा कि कांशीराम आवास योजना के अंतर्गत आवास आवंटन की सूचना दस दिन में उपलब्ध कराएं।

उन्होंने आसरा योजना के आवासों की जांच टेक्नीकल एक्सपर्ट कमेटी से कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी रमाशंकर गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी जे बी परमार्थी, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें