फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत तालाब पर मिलेगा पचास फीसदी अनुदान

Fri, 15 Apr 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। किसानों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए खेतों में तालाब बनाने की योजना है। प्रत्येक तालाब पर एक लाख पांच हजार रुपये की धनराशि व्यय होगी, इसमें आधा अनुदान सरकार द्वारा दिया जाएगा। योजना 20 अप्रैल से शुरू होगी, इसकी तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को बैठक हुई।
विज्ञापन


कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में डीएम अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि योजना का शुभारंभ प्रत्येक ब्लाक में दो-दो तालाबों की खुदाई के साथ होगा। उप कृषि निदेशक डा. यू पी सिंह ने कहा कि खेत तालाब में पहले किसान को ही राशि व्यय करनी होगी। काम पूरा होने पर उसके खाते में पचास फीसदी अनुदान राशि भेज दी जाएगी। लक्ष्य 250 के सापेक्ष अब तक 291 किसानों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है। भूमि संरक्षण अधिकारी कमल कटियार ने बताया कि योजना के तहत खुदाई कार्य वर्षा प्रारंभ होने से पूर्व कराया जाना आवश्यक है। खुदाई मशीन से होगी। यह योजना बुंदेलखंड के लिए लाभकारी है। तालाब के पानी का उपयोग कृषि जरूरतों को पूरा करने में तो होगा ही, साथ ही इसमें मत्स्य पालन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें