फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जूस सेंटर और मिलावटी खाद्य पदार्थों पर करें सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कलक्ट्रेट के नवीन सभागार में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की बैठक में डीएम गौरांग राठी ने जूस सेंटर और मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने जनपद में रंग मिले असुरक्षित जूस की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कटे और सड़े फल, सब्जी तथा मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खुले में सड़े-गले फलों की बिक्री हर हाल में बंद होनी चाहिए। जागरूकता के बाद मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

भोजन की हो नियमित जांच
डीएम ने स्कूलों, आंगनबाड़ी, अनाथालयों और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में पके भोजन की नियमित जांच के निर्देश दिए गए। खराब छवि वाले प्रतिष्ठानों को चिह्नित कर प्रवर्तन की कार्रवाई करने के लिए कहा। औषधि निरीक्षक राहुल कुमार को सरकारी अस्पतालों के आसपास औषधि प्रतिष्ठानों की जांच और नकली दवाओं की बिक्री रोकने के लिए सघन निरीक्षण का निर्देश मिला। औषधि निरीक्षक ने बताया कि 17 दुकानों की जांच हुई और 10 लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, सीओ रामवीर सिंह झांसी केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, सचेत शुक्ला, डीएसओ सौम्या शुक्ला, डीआईओएस रती वर्मा, सीईओ मत्स्य दीपमाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें