फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं का लाभ लें अल्पसंख्यक

Mon, 19 Dec 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
alpsankyk day, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
रविवार को हाफिज सिद्दकी नेशनल इंटर कालेज में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया गया। इसमें दस महिलाओं को शादी के अनुदान के स्वीकृतिपत्र सौंपे गए। 
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण और वक्फ विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार अल्पसंख्यकों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इसका लोगों को लाभ लेना चाहिए। गरीबों को बेटी की शादी में धन की समस्या न हो। इसलिए शादी में अनुदान योजना की राशि दस हजार से बढ़ाकर बीस हजार कर दी है। विशिष्ट अतिथि काजी मुहम्मद हासिम ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने का आहवान किया। 

जिला समाज कल्याण अधिकारी इजराउल हक ने कहा कि लोग सरकार की योजनाओं का लाभ लें। अल्पसंख्यकों के लिए सरकार पेंशन योजना, छात्रों के  लिए छात्रवृत्ति योजना समेत कई योजनाएं हैं। कार्यक्रम में 25 महिलाओं को शादी अनुदान के स्वीकृति पत्र बांटे गए। इस मौके पर सर्वजीत सिंह कोहली, अलाउददीन कुरैशी, मिर्जा करामात बेग, तनवीर आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहचानपत्र न मिलने से महिलाएं हुई नाराज
 अल्पसंख्यक दिवस में भाग लेने आई महिलाएं पेंशन योजना का पहचान पत्र न मिलने से नाराज हो गईं। महिलाओं ने बताया कि शनिवार को कुछ कर्मचारी हम लोगों के  घर गए और बताया कि रविवार को पेंशन योजना के पहचान पत्र दिए जाएंगे। हम लोग सुबह से ही आ गए लेकिन यहां कुछ नहीं दिया और घर पहुंचाने का बहाना बनाकर टरका दिया।  जिला समाज कल्याण अधिकारी इजराउल हक ने बताया कि पेंशन योजना के दो सौ लाभार्थियों को पहचान पत्र देने के लिए बुलाया था। कार्यक्रम के बाद भगदड़ की स्थिति बनने के कारण नहीं बांटे जा सके हैं। एक दो दिन में पहचान पत्र इनके घर पहुंचा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें