फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तशिल्पियों का बनेगा व्हाट्सऐप ग्रुप

Sun, 18 Dec 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
handscraft] whatsapp - फोटो : demo
विज्ञापन
उद्योग विभाग प्रदेश के हस्तशिल्पियों को व्हाट्सऐप के माध्यम से एक मंच पर लाएगा। राज्य सरकार से पुरस्कृत सभी शिल्पियों को ग्रुप में जोड़ा जाएगा। इससे उन्हें योजनाओं तथा मार्केटिंग की जानकारी मिलेगी। साथ ही वह अपनी समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा कर सकेंगे। ‘आर्टिजन ग्रुप ऑफ यूपी’ के नाम से एक सप्ताह में ग्रुप बन जाएगा, इसके एडमिन संयुक्त आयुक्त उद्योग देवप्रकाश तिवारी होंगे।
विज्ञापन

जमाने की रफ्तार के साथ हस्तशिल्पी भी हाईटेक हो रहे हैं। हस्तशिल्पियों को बेहतर मार्केटिंग की सुविधा मिले, इसलिए उन्हें व्हाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा जाएगा। अभी तक जो व्यवस्था है, उसके हिसाब से विभागीय सूचनाओं के आधार पर ही हस्तशिल्पियों को कहीं पर शिल्प मेला लगने अथवा शासन से उनके हित में आने वाली किसी योजना की जानकारी विभागीय सूचनाओं के आधार पर मिलती है। कई बार सूचना पहुंचने में देर हो जाती है, जिससे शिल्पियों को उसका लाभ नहीं मिल पाता है।
जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि व्हाट्सऐप ग्रुप का बन जाने से हस्तशिल्प मेला के आयोजन की जानकारी अथवा शासन की योजनाओं की जानकारी शिल्पियों को आसानी से मिलने लगेगी। उन्होंने कहा कि इस गुप से राज्य पुरस्कृत हस्तशिल्पियों को जोड़ा जाएगा। इससे यह फायदा होगा कि यदि कोई सहारनपुर का फर्नीचर खरीदना चाहता है तो वह ग्रुप से जुड़े शिल्पियों के बारे में जानकारी विभाग से लेगा और अपनी जरूरत के हिसाब से संबंधित शिल्पी को आर्डर बुक कर देगा, जिससे उसे आसानी से हस्तशिल्पियों का उत्पाद मिल जाएगा।
विज्ञापन

हेल्प डेस्क बनेगी
जिला उद्योग केंद्र में जल्द ही हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। इस डेस्क के माध्यम से हस्तशिल्पियों को मिलने वाली भारत सरकार की योजनाएं, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना समेत अन्य विभागीय जानकारियां दी जाएंगी। ताकि, लोगों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें