फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दागी पुलिसकर्मी: 53 पुलिसकर्मियों पर गंभीर मामले, सर्वाधिक शिकायत वाले पांच जनपदों में शामिल झांसी

Sun, 14 Sep 2025 12:04 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

आईजी को इन दागी पुलिस कर्मियों की जांच सौंपी गई है। इनमें से कुछ दागी पुलिसकर्मियों के पास थाने एवं चौकी के भी चार्ज हैं। डीजीपी के फरमान से दागी पुलिसकर्मियों में खलबली पैदा कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में तैनात 53 दागी पुलिसकर्मियों की शिकायतें डीजीपी कार्यालय तक जा पहुंची हैं। डीजीपी राजीव कृष्णा की समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि झांसी उन पांच जनपदों में शुमार है, जहां के पुलिसकर्मियों की सबसे अधिक शिकायतें सामने आईं। अब आईजी को इन दागी पुलिस कर्मियों की जांच सौंपी गई है। इनमें से कुछ दागी पुलिसकर्मियों के पास थाने एवं चौकी के भी चार्ज हैं। डीजीपी के फरमान से दागी पुलिसकर्मियों में खलबली पैदा कर दी है।

विज्ञापन

पिछले कुछ समय से झांसी, ललितपुर, उरई में पुलिसकर्मियों की अनुशासनहीनता के कई मामले उजागर हुए। झांसी में मऊरानीपुर एवं गरौठा में दरोगा रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए। कई पुलिसकर्मियों पर खनन के खेल में शामिल होने का आरोप है। कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ कदाचार की जांच चल रही है। दुष्कर्म समेत गंभीर अनुशासनहीनता के आरोप में भी कई पुलिसकर्मी घिरे हैं। इन पर बर्खास्ती की तलवार भी लटक रही है।

53 पुलिसकर्मी ऐसे पाए गए जिनके खिलाफ गंभीर मामलों में शिकायतें हैं। डीजीपी ने समीक्षा के दौरान पाया कि बहराइच, कानपुर, जौनपुर, लखनऊ एवं आगरा के साथ झांसी के पुलिसकर्मियों की सर्वाधिक शिकायतें हैं। अब इनकी जांच आईजी आकाश कुलहरि को सौंपी गई है। आईजी को पांच दिन के भीतर जांच करके रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन



आईजी आकाश कुलहरि ने बताया कि जिन भी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनहीनता समेत अन्य आरोप में गंभीर शिकायतें हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। पांच दिनों के भीतर जांच करके इनकी रिपोर्ट भी वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें