फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू में 31 मार्च को पूरा हो जाएगा टीक्यूप प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग में संचालित टीक्यूप-3 प्रोजेक्ट 31 मार्च को बंद हो जाएगा। इसके साथ ही प्रोजेक्ट के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों का अनुबंध पर भी खत्म हो जाएगा। मौजूदा समय में प्रोजेक्ट के तहत 15 शिक्षक कार्यरत हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में वर्ष 2017 सितंबर में टीक्यूप-3 प्रोजेक्ट शुरू हुआ था। शुरुआत में प्रोजेक्ट के तहत दस करोड़ रुपये मिले थे, बाद में एक करोड़ और मिल गए। अब तक साढ़े दस करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। यह प्रोजेक्ट सितंबर 2020 में खत्म हो रहा था। मगर विश्वविद्यालय की तरफ से फंड बचा होने का हवाला देते हुए इसका कार्यकाल बढ़ाने की मांग की गई। इसके बाद छह महीने के लिए प्रोजेक्ट को और बढ़ा दिया गया। अब प्रोजेक्ट 31 मार्च को बंद हो जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन को भी इस संबंध में एनपीआईयू की तरफ से पत्र प्राप्त हो गया है।
हालांकि, बीयू की तरफ से एकेडमिक सेशन यानी 30 जून तक प्रोजेक्ट की समयसीमा बढ़ाने की मांग की गई है। जिस पर कोई जवाब नहीं आया है। माना जा रहा है कि अब प्रोजेक्ट का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाएगा। प्रोजेक्ट के तहत शुरुआत में 18 शिक्षकों को रखा गया था, जिनमें से तीन छोड़कर चले गए। मौजूदा 15 शिक्षकों का कार्यकाल भी प्रोजेक्ट के साथ पूरा हो जाएगा। इसके बाद प्रोजेक्ट के तहत खर्च हुई राशि का ऑडिट होगा। डीन इंजीनियरिंग प्रो. एसके कटियार ने बताया कि प्रोजेक्ट से शिक्षक, छात्रों को काफी लाभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें