ओरछा में शादी संपन्न होने के बाद जोड़ा आर्शीवाद लेते हुए
- फोटो : संवाद
रामराजा का लिया आशीर्वाद
सात जन्मों तक पति-पत्नी के रूप में रहने के लिए भगवान रामराजा के सामने जमीन में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। दांपत्य सूत्र में बंधने के बाद दोनों ने कहा कि रामराजा की नगरी में एक-दूसरे का हाथ थामने की अभिलाषा आज पूरी हो गई। विदेशी जोडे़ को पूरा विश्वास है की सनातन संस्कारों से अभिप्रेरित अनुष्ठानों के बीच हुआ उनका पाणिग्रहण अब सात जन्मों तक सफल और अटल रहेगा। इस शादी की खूब चर्चा हाे रही है।
विदेशी पर्यटकों के लिए वेडिंग का नया केंद्र
शादी के दौरान रामराजा सरकार मंदिर, छतरियों और बेतवा नदी के किनारे की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि ने समारोह को और भी यादगार बना दिया। वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश दुबे का मानना है कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय विवाह ओरछा के पर्यटन को नई ऊंचाई देंगे। इससे न केवल वेडिंग टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय होटल, गाइड, कलाकार और हस्तशिल्प से जुड़े लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।
ओरछा में शादी करते विदेशी जोड़े का वीडियो...