फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में नगर आयुक्त मनोज कुमार सिंह (दाएं से तीसरे) ने स्वच्छता की शपथ दिला? - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। स्वच्छता ही सेवा है अभियान के अंतर्गत मंगलवार को महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में नगर आयुक्त ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता को मन, कर्म और वचन से अपनाना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में झांसी को नंबर एक बनाने की अपील करते हुए प्रतिबंधित पॉलिथीन प्लास्टिक के दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला। स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के मानकों के अनुरूप विभिन्न वर्गों व नागरिकों की भागीदारी को जरूरी बताया। अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके निरंजन, कार्यकारिणी सदस्य विद्या प्रकाश दुबे ने स्वच्छता कैप पहनाकर छात्र-छात्राओं को स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद नगर निगम में हुई बैठक में नगर आयुक्त ने कहा कि सभी बल्क वेस्ट जनरेटर अपने परिसर में गीला कचरे में खाद्य का निर्माण करें और स्वच्छता का हिस्सा बनकर महानगर को साफ-सुथरा बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें