फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम घोटाले के मामले में हुई गवाही, सीबीआई की विशेष अदालत में चल रहा केस

Tue, 24 Sep 2019 10:30 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सीबीआई की विशेष अदालत में मंगलवार को झांसी के जिला अस्पताल में एनआरएचएम घोटाले से जुड़े एक केस में सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश अमित वीर सिंह की अदालत में स्वास्थ्य विभाग में तैनात रहे कर्मचारी ने पेश होकर अपने बयान दर्ज कराए। अदालत ने केस की अगली सुनवाई के लिए 25 अक्तूबर की तारीख तय की है।

विज्ञापन


कोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2009-10 में झांसी जनपद के जिला अस्पताल में एनआरएचएम के तहत लाखों रुपये की दवा सप्लाई की गई थी। इसमें घोटाला होने की शिकायत सीबीआई को मिली थी। 

सीबीआई ने मामले की जांच की। जांच में घोटाला होना पाया गया। इसके बाद सीबीआई ने पूर्व सीएमओ मूलचंद वर्मा समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी थी। 
विज्ञापन


मंगलवार को केस में गवाही के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जहीर अहमद खान ने कोर्ट में उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज कराए। उन्होंने केस के संबंध में कोर्ट को जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें