नार्थ सेंट्रल रेलवे (एनसीआर) की ओर से आयोजित नार्थ रीजन के जिलों के शिविर के दूसरे दिन स्काउट व गाइड के कैडेट्स ने सद्भावना कार्यक्रम में भाग लिया तथा दांडी चौराहा पर गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने रैली निकाली व स्वच्छता अभियान चलाया।
दांडी चौराहा से रेलवे स्टेशन तक रैली व स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें कैंप में नार्थ रीजन के सभी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। सभी को मैपिंग की जानकारी दी गई। मैपिंग के जरिए अपना रास्ता चुनने, मुसीबत में फंसने पर डायरेक्शन नीडिल के आधार पर अपने रास्ते का चयन करने के साथ अन्य जानकारियां प्रदान कीं गईं। इस मौके पर डीआरएम अशोक कुमार मिश्र, सीनियर डीपीओ मुदित चंद्रा, कमलजीत, ऊषा कुशवाहा, रवीश शर्मा, सुभाष खत्री, अरविंद कुशवाहा, अशोक चतुर्वेदी, सुभाष अभयंकर, शैलेंद्र दुबे, निर्मल सिंह मौजूद रहे।