फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चचेरे भाई की शादी से पहले करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रक्सा के ढिकौली गांव निवासी मुकेश अहिरवार (38) की खेत में करंट लगने से रविवार सुबह मौत हो गई। रविवार को ही उसके चचेरे भाई के मंडप छाने का कार्यक्रम था। सोमवार को बरात जानी थी। उसके पहले यह हादसा हो जाने से शादी वाले घर में मातम छा गया।
विज्ञापन


ढिकौली गांव निवासी मुकेश खेती किसानी करता था। रविवार सुबह खेत में सब्जी की सिंचाई के लिए गया था। वहां से लौटकर चचेरे भाई की शादी में उसे जाना था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि खेत में बिछे तार की वजह से मुकेश को करंट लग गया। वह गंभीर रूप से झुलस गया। अचेत हाल में उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया लेकिन, डॉक्टरों ने पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर सुनते ही पत्नी रानी बेहोश हो गई। परिवार में पत्नी समेत दो बेटी अक्षरा एवं निधि समेत एक बेटा कुणाल है। तीनों ही अभी छोटे-छोटे हैं। रक्सा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें