फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित कर्मियों के गेट पर नहीं होंगे हस्ताक्षर

Sat, 12 Aug 2017 01:07 AM IST
amarujala
विज्ञापन
bu jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अलग-अलग मामलों में निलंबित तीन नियमित कर्मचारियों के अब मेन गेट पर साइन नहीं कराए जाएंगे। उन्हें जांच के पीठासीन अधिकारी के यहां हस्ताक्षर करना होगा। 
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में बीती 18 मार्च को कुलपति के सामने हुई मारपीट प्रकरण में सात कर्मचारी निलंबित किए गए थे। इसमें पुष्पा गौतम और उमेश करौलिया नियमित हैं। अन्य स्ववित्त पोषित योजनांतर्गत कार्यरत हैं। वहीं, एक डिग्री प्रकरण में राकेश व्यास भी निलंबित चल रहे हैं। शुक्रवार को कुलसचिव ने तीनों निलंबित कर्मचारियों को जांच के पीठासीन अधिकारी/ परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए हैं। कुलसचिव प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि मारपीट प्रकरण में जांच कमेटी के एक सदस्य कई दिनों से बीमार होने के कारण जांच रुकी हुई है। इसी महीने कमेटी की बैठक होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें