फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसरिया चमक संग दिखी बुंदेली धमक

Sat, 12 Aug 2017 01:01 AM IST
amarujala
विज्ञापन
temple jhansi news - फोटो : amarujala
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

बुंदेली साजसज्जा, संगीत और वेशभूषा के साथ हाथों में केसरिया ध्वज लेकर श्रद्धालुओं का जत्था पोषाक यात्रा के साथ शुक्रवार को केशवपुर धाम पहुंचा। यहां मां काली, हनुमानजी को पोषाक अर्पित कर भादों मेले की विधिवत शुरूआत हुई। पहले दिन श्रीरामचरित मानस का पाठ और पार्थिव शिवलिंग का निर्माण शुरू हुआ।
देवस्थल श्री खाती बाबा केशवपुर धाम धर्मार्थ न्यास के तत्वावधान में आयोजित मेले की शुरूआत शुक्रवार सुबह पोषाक यात्रा से हुई। मंदिर से शुरू हुई यात्रा गांव का भ्रमण कर वापस मंदिर पहुंची। यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ढोल और बैंड की धुनों के बीच निकली परंपरागत शोभायात्रा में श्रद्धालुओं हाथों में केसरिया झंडा लिए थे। इनमें कई युवा बुंदेली साफा बांधे थे। महिलाएं बुंदेली गीत गाती चल रही थीं। पोषाक अर्पित करने के बाद श्रीरामचरित मानस का पाठ राजेश यादव और उनके साथियों ने शुरू किया। महामृत्युंजय मंत्र का जाप और पार्थिव शिवलिंग निर्माण आचार्य राजाराम शास्त्री के निर्देशन में प्रारंभ हुआ। 
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रबंधक बृजमोहन मिश्रा, प्रमोद गंधी, सोनू गेड़ा, मोनू कंचन, अनूप सहगल, आनंद सेठ, बैकुंठ प्रसाद चतुर्वेदी, आमोद किलपन, विनोद साहू, राजकुमार साहू, लालाराम राजपूत, लखनलाल, मेहरबान, सिरनाम राजपूत आदि मौजूद रहे।

झूलों का लें आनंद, बाइक के  स्टंट देखें
धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा मेले रोमांचक मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध हैं। झूले, बाइक स्टंट दिखाने का कुआं और चाट के  कई स्टाल लगे है। मऊरानीपुर के गुड्डू मलिक मौत का कुआं लाए हैं, जिसमें 25 फुट लंबी लकड़ी की दीवार पर एक साथ तीन बाइक और एक कार करतब दिखाएंगे। गुड्डू पिछले साल भी आए थे। मेला में लगभग आधा दर्जन झूलों में चार सीटर का झूला, ब्रेक डांस झूला, टोरा टोरी जापानी झूला, हवाई झूला भी बच्चों को आकर्षित करेगा।

हवा के साथ फुहार का मजा
के शवपुर धाम को मेला अवसर पर शानदार साज सज्जा दी गई। प्रबंधक बृजमोहन मिश्रा और मुख्य मेला प्रभारी प्रमोद गंधी के मुताबिक पांच दिवसीय मेला में लगभग 50 हजार श्रद्धालु आएंगे। इनके भोजन और ठहरने की पूरी व्यवस्था है। उमस भरी गर्मी में परेशानी न हो, इसके  लिए फर्राटा पंखे जगह-जगह लगेंगे, जिससे लोगों को हवा के  साथ खुशबू वाले पानी की फुहार का आनंद भी मिलेगा। मुख्य मार्ग से मंदिर तक जगह जगह लाइटें भी लगाई जा रही हैं। 14 अगस्त को बीकेडी चौराहा से बस लगाई जाएगी, जो मंदिर तक श्रद्धालुओं को लाएगी।
विज्ञापन


आज के कार्यक्रम
श्रीरामचरित मानस का पाठ समापन, महामृत्युंजय मंत्र का जाप, असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण और रात आठ बजे सांस्कृतिक भजन संध्या का आयोजन, जिसमें संजो बघेल भजन प्रस्तुत करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें