फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम से चले और कार्रवाई से बचे

Thu, 17 Nov 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
traffic month - फोटो : demo
विज्ञापन
यातायात माह के अंतर्गत बुधवार को एसपीआई इंटर कॉलेज व पंडित कृष्ण चंद शर्मा इंटर कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने रैली निकालकर वाहन चालकों को नियम से चलने का संदेश दिया। 
विज्ञापन

बुधवार को यातायात पुलिस, जनरल मर्चेंट व्यापार संघ एवं होटल शीला श्री के तत्वावधान में आयोजित रैली का शुभारंभ एसपीआई इंटर कॉलेज पर मुख्य अतिथि एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने किया। रैली इलाइट चौराहे होते हुई यातायात पुलिस कार्यालय पर समाप्त हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि नागरिक जागरूक होने के बावजूद भी यातायात के नियमों को तोड़ते हैं, जो कि नियम विरुद्ध है। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीओ यातायात संजय कुमार शर्मा ने कह कि वाहन चालकों को दुर्घटना से बचने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। 
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सतीश चंद्र दुे, निर्मला कुशवाहा, मेघा अग्रवाल, धर्मदास, रामस्वरूप निरंजन, बाबूराम, जगत प्रसाद, अजीत कुमार नायक, महेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, कमलेश कुमार दुबे, राकेश उपाध्याय, संदीप जायसवाल उपस्थित थे। आभार अंकुर बट्टा ने व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें