फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की टीमें करेंगी सर्विलांस टेस्टिंग

विज्ञापन
covid 19 - फोटो : covid 19
विज्ञापन
झांसी। महानगर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर शासन ने सर्विलांस टेस्टिंग और कांटेक्ट ट्रेसिंग कराने के निर्देश जारी किए हैं। इसे लेकर नगर निगम की टीमें घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य का हाल जानेंगीं। जिसकी रिपोर्ट रोज शासन को भेजी जाएगी। रविवार को नगर आयुक्त ने बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अवनीश राय ने कहा कि शासन ने झांसी समेत 13 जिलों से सर्विलांस टेस्ंिटंग कराने के लिए कहा है। इसके लिए महानगर के हर वार्ड में अधिकारियों की टीम लगाई गई है। हर अधिकारी को दो वार्ड दिए हैं। जिनके नेतृत्व में टीमें घर-घर जाकर लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग करेंगीं। टीमें लोगों से खांसी, बुखार, जुकाम होने की स्थिति की पड़ताल करेंगीं। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने कहा कि सभी टीमें दोपहर दो बजे तक रिपोर्ट सौंपेंगीं। इसके साथ ही सर्वे का पूरा डाटा रोज सरकार के पोर्टल पर फीड किया जाएगा। टीम में नगर निगम के अधिशासी अभियंता, कर निर्धारण अधिकारी समेत तमाम अफसर लगाए गए हैं। बैठक के दौरान तमाम अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे।
---------
इन जिलों को दिए गए विशेष निर्देश
मुख्स सचिव ने प्रदेश के कानपुर नगर, लखनऊ, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, झांसी, वाराणसी, गौतमबुद्घ नगर, जौनपुर, बस्ती, बलिया, गोरखपुर, मैनपुरी, सुल्तानपुर, सोनभद्र, प्रयागराज और मथुरा जिले से रोज कांटेक्ट ट्रेसिंग और सर्विलांस टेस्टिंग की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें