फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 50 निजी आईटीआई का होगा सर्वे

Mon, 12 Feb 2024 02:01 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। आईटीआई में छात्र-छात्राओं को अच्छा प्रशिक्षण मिल सके और उनको ट्रेड के हिसाब से प्रयोगात्मक ज्ञान मिल सके। इसके लिए आईटीआई ने शिक्षकों की टीम का गठन किया है, जो जिले की 50 निजी आईटीआई का सर्वे करेंगी। इन संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए संबंधित ट्रेड की लैब व उपकरणों की पड़ताल की जाएगी। साथ ही रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी जाएगी।
महानगर में तमाम आईटीआई ऐसे हैं, जहां प्रशिक्षणार्थियों को रोज न पढ़ाने और लैब में उपयुक्त उपकरण न होने की शिकायत पहुंचती हैं। इन शिकायतों को देखते हुए आईटीआई संस्थान के प्रधानाचार्य ने शिक्षकों की टीम बनाई है जो सभी संस्थानों का औचक निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई प्रधानाचार्य राजकुमार शाक्य के मुताबिक टीम बनाई गई है, जो संस्थानों की रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद संस्थानों को नोटिस जारी कर 15 दिन में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का समय दिया जाएगा। अगर वह लैब तैयार नहीं कराएंगे तो उनकी मान्यता रद्द की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें