फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बिजली मीटर का बढ़ेगा लोड, सर्वे शुरू

Mon, 12 Feb 2024 01:54 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बिजली विभाग अब उपभोक्ताओं के मीटर का भार बढ़ाएगा। इसके लिए बिजली विभाग की टीम लगातार अभियान चला रही है। जो उपभोक्ता घरेलू कनेक्शन पर व्यावसायिक काम कर रहे हैं, उनकी जांच करके मीटर लोड में बढ़ोतरी की जाएगी। रीडर घर-घर जाकर लोगों के मीटर की जांच कर रहे हैं। हालांकि विभाग उपभोक्ता की सहमति के बाद ही लोड बढ़ाएगा। उधर, मुख्य अभियंता राजीव कुमार माहेश्वरी के मुताबिक लोड बढ़ाने के लिए टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन


-
उपभोक्ता संरक्षण संस्थान ने उठाई लोड न बढ़ाने की मांग
झांसी। उप्र उपभोक्ता संरक्षण संस्थान की बैठक दीनदयाल नगर, खाती बाबा पर प्रांतीय अध्यक्ष आलोक अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बिजली विभाग द्वारा उपकरणों के हिसाब से लोड बढ़ाने व उसके अनुरूप राजस्व वसूल करने के मुख्यालय के आदेश को बेतुका व उपभोक्ताओं का शोषण बताया गया। बैठक में कहा गया कि विभाग द्वारा जो इलेक्ट्रॉनिक मीटर उपभोक्ता के घर के बाहर लगाया है। इसमें उपभोक्ता द्वारा उपभोग की गई विद्युत खपत के अतिरिक्त लोड भी अंकित होता है। ऐसी स्थिति में मीटर की जांच करना गलत है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री से लोड न बढ़ाने की मांग की। इस मौके पर प्रांतीय सचिव सीबी राय, एलएन लहरिया, एसके माहेश्वरी, नीरज दुबे, जेएस लिटौरिया, रामगोपाल टुटेले, संजय वाधवा, राजेश जैन ने विचार रखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें