फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल से कर्मचारी नहीं, कंट्रोल रूम से ही सर्वर ले लेगा बिजली मीटर रीडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अब घरों पर आकर बिजलीकर्मी नहीं बल्कि कंट्रोल रूम से सर्वर ही खुद रीडिंग ले लेगा। मीटर में सिम लगाकर इसे सर्वर से जोड़ा जाएगा। जिसके बाद ऑटोमेटिंग रीडिंग स्टोर कर बिल घरों पर भेजा जाएगा। प्रत्येक ग्राहक द्वारा खर्च की गई यूनिट और उसकी रीडिंग का पूरा ब्योरा विभाग के कंट्रोल रूम में दर्ज होगा। बिजली विभाग जनवरी से योजना को शुरू होने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

घरों में लगे बिजली विभाग के मीटरों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आने के बाद विभाग नया तरीका अपनाने जा रहा है। जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम के तहत शहर के सभी कनेक्शन बिजली विभाग के कंट्रोल रूम से जोड़ने की तैयारी है। बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नए फॉर्मूला के तहत नए मीटरों में एक विशेष प्रकार का सिम लगाया जाएगा। सिम का नंबर कंट्रोल रूम में लगे कंप्यूटर में फीड रहेगा। मीटर में लगी यह सिम ही मीटर रीडिंग का काम करेगी।
जनवरी से कई चरणों में शहर भर में नए मीटर लगाए जाएंगे। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी प्रत्येक माह की रीडिंग तैयार करने के बाद बिल बनाकर घरों पर भेजेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि उपभोक्ताओं के घर जाकर मैनुअली रीडिंग लेने से न केवल छुटकारा मिलेगा बल्कि रीडिंग के दौरान की जाने वाली धांधली से निजात मिल सकेगी। मीटर में आने वाले विशेष खर्च को विभाग ही वहन करेगा। इस नई व्यवस्था पर विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था से पूरी पारदर्शिता बनी रहेगी, साथ ही किसी भी तरह की गड़बड़ी भी मीटर में नहीं हो सकेगी। ऑटोमेटिक तरीके से बिल निकलेंगे। जिससे विभाग का काफी समय भी बचेगा।
विज्ञापन

डी यादवेंदु, अधिशासी अभियंता, प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें