फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सूर्य आज से मिथुन राशि में, गुरु और बुध के साथ करेंगे कल्याण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोछाभावर। ग्रहों के राजा सूर्य 15 जून रविवार को वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु और बुध पहले से ही मिथुन राशि में हैं। तीनों प्रभावशाली ग्रहों की युति लगभग सभी राशि के जातकों का कल्याण करेगी।
विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और गुरु को बहुत शुभ ग्रह तथा बुध ग्रह को ज्ञान का कारक माना जाता है। आचार्य सुबोध शास्त्री के अनुसार 12 साल के लंबे अंतराल के बाद सूर्य और गुरु की मिथुन राशि में युति होगी। गुरु 12 साल के बाद मिथुन राशि में हैं। बुध ने छह जून को मिथुन राशि में प्रवेश किया है। तीनों ग्रहों की मिथुन राशि में युति लगभग 15 दिन रहेगी। उनके अनुसार सूर्य, गुरु और बुध के मिथुन राशि में यह युति लगभग सभी राशि के जातकों के लिए लाभदायक होगी। मेष, वृष, कुंभ, कन्या, सिंह, मिथुन, तुला, धनु राशि के जातक को व्यापार एवं नौकरी में प्रगति मिलेगी। कर्क, वृश्चिक, मीन व मकर राशि के जातक को सावधानी बरतनी होगी। ज्योतिषविद रजनी दीक्षित के अनुसार सभी राशि के जातक भगवान विष्णु की भक्तिभाव से आराधना करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें