फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोरों से तंग रेल कर्मी ट्रेन के आगे कूदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सूदखोरों से तंग रेल कर्मचारी ने लगाई ट्रेन के आगे छलांग, गंभीर
विज्ञापन

झांसी। सोमवार को प्रेमनगर थाना इलाके में सूदखोरों से तंग आकर एक रेल कर्मचारी ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, पत्नी ने आरोप लगाया कि पहले सूदखोरों ने उसके पति के साथ मारपीट की और उसके बाद जान से मारने की नीयत से ट्रेन के आगे फेंक दिया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
प्रेमनगर के खिचड़ीपुरा निवासी मोहम्मद हारुन रेलवे में कार्यरत है। बताया गया कि उन्होंने पुत्र और पुत्री की शादी के लिए नवंबर 2018 में सूदखोरों से दो लाख रुपये का कर्ज लिया था, जिसकी एक साल पहले ब्याज सहित अदायगी भी कर दी थी। बावजूद, सूदखोर लगातार पैसे के लिए तंग करते आ रहे थे। इसी से परेशान होकर रेल कर्मचारी ने सोमवार की सुबह ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने परिजनों ने रेल कर्मचारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन

वहीं, रेल कर्मचारी की पत्नी राबिया बेगम ने आरोप लगाया कि कर्ज की अदायगी करने के बाद भी उसके पति को सूदखोर लगातार तंग करते आ रहे थे। छह माह पहले भी उन्होंने मारपीट की थी और जबरिया एक चेक पर दस्तखत करा लिए थे। हाल ही में 21 मई को सूदखोर घर पर आए थे और जान से मारने की धमकी देते हुए चार लाख रुपये की मांग की थी। सोमवार की सुबह उसके पति टहलने के लिएघर से निकले थे। इसी दरम्यान सूदखोरों ने बेरहमी के साथ मारपीट की और ट्रेन की पटरी पर लेटा दिया। ट्रेन आने पर वे भागे, लेकिन दूसरी ट्रेन से टकराकर घायल हो गए। महिला ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस मामले में प्रेमनगर पुलिस का कहना है कि रेल कर्मचारी के पास से सुसाइट नोट भी मिला है। पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी हुई है। एफआईआर दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें