फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: युवक को थप्पड़ जड़ने के आरोप में दरोगा और सिपाही निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

Sat, 30 May 2026 01:48 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

युवक को थप्पड़ मारने के आरोप में दरोगा भगत सिंह एवं सिपाही राजेश कुमार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बबीना के टपरियन गांव निवासी राजवीर अहिवार को थप्पड़ मारने के आरोप में दरोगा भगत सिंह एवं सिपाही राजेश कुमार को एसएसपी ने निलंबित करते हुए मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें राजवीर एवं दरोगा के बीच विवाद हो रहा था। वीडियो में राजवीर जोर-जोर से चिल्लाते हुए सिपाही पर गाली देकर मोबाइल छीनने का आरोप लगा रहा था जबकि सिपाही आरोप को झूठा बता रहा है। वहां खड़े दरोगा भगत सिंह ने राजवीर को थप्पड़ जड़ दिया। वीडियो बना रहे युवक को भी धमकाया। यह वीडियो वायरल होने के बाद दूसरा वीडियो भी सामने आया। उसमें सिपाही बता रहा कि राजवीर पुलिस को गाली दे रहा था। सरकारी कामकाज में बाधा डाली वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि राजवीर शराब के नशे में था।
विज्ञापन


एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति के मुताबिक दरोगा एवं सिपाही को निलंबित करते हुए मामले की जांच कराई जा रही है।


वायरल वीडियो...
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें