फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रिजल्ट को लेकर उत्साह से लबरेज दिखे छात्र, बांटी मिठाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रिजल्ट को लेकर सुबह से बच्चे उत्साह से लबरेज दिखे। दोपहर में रिजल्ट आने के बाद स्कूल से लेकर मोबाइल व लैपटॉप पर परीक्षा परिणाम जानने के लिए छात्र-छात्राएं जुटे रहे। स्कूल में टॉप करने वाले बच्चों में गजब का उत्साह दिखा। अभिभावकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। होनहारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करने के साथ ही बधाई देने वालों का भी उनके घर तांता लगा रहा।
विज्ञापन


पिछले साल की तुलना में इस बार जिले का रिजल्ट कम रहा। 2025 में 12वीं का परिणाम करीब 82.2 फीसदी था, इस बार घटकर 80 फीसदी पहुंच गया है। सीबीएसई को-आर्डिनेटर प्रीति खत्री ने बताया कि कंप्यूटर मार्किंग होने के कारण परिणाम ठीक नहीं रहा। अब बच्चों को परीक्षा के दौरान ज्यादा ध्यान रखना होगा। परीक्षा परिणाम जानने के लिए छात्र-छात्राओं से ज्यादा उत्सुक स्कूल संचालक दिखे, क्योंकि इसी रिजल्ट पर उनका सालभर का प्रदर्शन टिका था।
महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों ने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया। निकुंज सक्सेना ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, नमन अग्रवाल द्वितीय और अभिनव सूर्यवंशी तृतीय स्थान पर रहे। कला वर्ग में शिवांगना कुमारी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। माउंट लिट्रा जी के विद्यार्थियों में छात्र आरव वर्मा ने 98.4 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सौम्या मलिक ने 95.8 फीसदी, नूपुर अस्थाना ने 94 फीसदी व सिद्धांत वर्मा ने 93.2 फीसदी अंक प्राप्त किया।
विज्ञापन

शियरवुड कॉलेज के विद्यार्थियों में वैष्णवी यादव ने 93.8 फीसदी, आदर्श यादव ने 91.8 व आदित्य साहू ने 90 फीसदी अंक हासिल किया। बीपीएस की छात्रा अनन्या अरोरा ने 94 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान पाया। इसी स्कूल के आकर्ष गुप्ता ने 93.4 फीसदी, आदित्य गुप्ता ने 91.6 फीसदी, अनिमेष गुप्ता ने 90.8 फीसदी, काश्वी अग्रवाल ने 89.6 फीसदी अंक प्राप्त किए।
दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों में अरन्यदेव बेरा ने 92 फीसदी, सोम शर्मा ने 90.5 फीसदी, दिव्यांशी सोनी ने 90.25 फीसदी, जबकि सीजल अग्रवाल एवं मनोरमा कुमारी ने 90 फीसदी अंक प्राप्त किए। आर्यन पब्लिक स्कूल से नाव्या श्रीवास्तव ने 95 फीसदी, कुमकुम यादव ने 93.4 फीसदी, सानिध्या जुनेजा ने 93.2 फीसदी, रितिका मिश्रा ने 90.8 और मानवी ने 90.6 फीसदी अंक हासिल किया है।
ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल की छात्रा कल्पना ने 95 फीसदी अंक पाकर स्कूल का नाम रोशन किया। प्राची भास्कर ने 93.4 और स्नेहा साहू ने 93 फीसदी हासिल किया।
मॉडर्न पब्लिक स्कूल की ऐश्वर्या वैभव ने 96.2 फीसदी और स्वर्णिका वर्मा ने 93.2, संस्कृति गुप्ता ने 92.2, अजीज रियान ने 91.8, श्लोक 90.6 और प्रशा ने 90.4 फीसदी अंक हासिल किया।
विज्ञापन

एचएन मेमोरियल बालिका इंटर कॉलेज की सिद्धि नामदेव ने 94, माही गुप्ता ने 92, पारुल जैन ने 91.2, अनायदा बानो ने 91 फीसदी अंक हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें