फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रैगिंग के ऑडियो में छात्र की आवाज की पुष्टि, हॉस्टल से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज के सीवी रमन हॉस्टल में जूनियर छात्रों को धमकाने का मामला, 69 छात्रों से पूछताछ में सभी ने रैगिंग से किया इन्कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज के सीवी रमन हॉस्टल में जूनियर छात्रों की रैगिंग के मामले में एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच पूरी कर ली है। शुक्रवार को हॉस्टल के 69 छात्रों से एक-एक करके पूछताछ की गई। सभी ने रैगिंग होने से इन्कार किया। हालांकि, शिकायत के साथ मिले ऑडियो में एमबीबीएस बैच-2024 के एक छात्र की तेज आवाज में अभद्र टिप्पणी करने की पुष्टि हुई है।
ऑडियो में वह जूनियर छात्रों पर अभद्र टिप्पणी करते हुए फटकार लगाता हुआ सुनाई दे रहा है। छात्र ने भी शुरुआती तौर पर उपस्थिति लेने के दाैरान आवाज अपनी होने की बात स्वीकार की। इसके बाद कमेटी ने उसे हॉस्टल से निष्कासित कर दिया। साथ ही जूनियर छात्रों से किसी भी तरह का संपर्क नहीं करने की हिदायत दी गई है। देर शाम यह जांच रिपोर्ट एंटी रैगिंग सेल नई दिल्ली को भेज दी गई।
विज्ञापन

चार नवंबर को सीवी रमन हॉस्टल में बैच-2026 के जूनियर छात्रों की रैगिंग कर उन्हें अपमानित और प्रताड़ित करने की शिकायत एंटी रैगिंग सेल, चिकित्सा शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सीनियर छात्र जूनियरों से अपमानजनक भाषा में बात करते हैं। मध्यरात्रि दो से सुबह चार बजे तक प्रताड़ना का सिलसिला चलता है। सीनियर छात्र कमरों की बिजली काट देते हैं। बैडमिंटन कोर्ट में ले जाकर मुर्गा बनाया जाता है। सवालों का तुरंत जवाब नहीं देने पर थप्पड़ मारे जाते हैं। साथ ही, अपमानजनक मेडिकल आईडी लेकर चलने के लिए मजबूर किया जाता है।
मामला सामने आने पर चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक ने जांच के आदेश दिए थे। दीपावली की छुट्टियों के चलते जूनियर छात्रों के घर चले जाने से जांच में देरी हुई। शुक्रवार को छात्रों के हॉस्टल लौटने पर एंटी रैगिंग कमेटी ने 69 छात्रों को बुलाकर पूछताछ की। गोपनीयता बनाए रखते हुए लिखित में भी जवाब लिए गए। प्राचार्य के मुताबिक, किसी भी छात्र ने रैगिंग होने की पुष्टि नहीं की।
इसके बाद शिकायत के साथ मिले ऑडियो की जांच की गई। इसमें एमबीबीएस बैच-2024 के एक छात्र की आवाज होने की पुष्टि हुई। कमेटी ने छात्र को बुलाकर पूछताछ की तो उसने शुरुआती तौर पर आवाज अपनी होने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसके खिलाफ हॉस्टल से निष्कासन की कार्रवाई की गई।

छात्र को हॉस्टल से निकाला, जूनियरों से संपर्क पर रोक
प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि एंटी रैगिंग कमेटी ने हॉस्टल के 69 छात्रों से अलग-अलग पूछताछ की। लिखित में भी रैगिंग के बारे में जानकारी मांगी गई, लेकिन किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की। शिकायत के साथ मिले ऑडियो में छात्र की आवाज की पहचान होने के बाद उसे हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। उसे जूनियर छात्रों से किसी भी तरह का संपर्क नहीं करने की हिदायत दी गई है। यदि संपर्क करने की पुष्टि होती है तो सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
-
मेडिकल कॉलेज की गोपनीय सूचनाएं रेडिट पर पहुंचने की जांच शुरू
- एनआईसी की टीम ने प्रशासनिक भवन पहुंचकर कर्मचारियों और प्राचार्य से की पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन से रैगिंग संबंधी गोपनीय सूचनाएं सोशल मीडिया प्लेटफार्म रेडिट पर पहुंचने के मामले की जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची। टीम ने प्रशासनिक भवन के कर्मचारियों से पूछताछ की और प्राचार्य से भी कई बिंदुओं पर जानकारी ली।
विज्ञापन

जांच का मकसद सूचनाएं बाहर जाने के स्रोत और इसके लिए इस्तेमाल किए गए डिजिटल माध्यमों का पता लगाना है। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि एनआईसी की टीम रेडिट पर वायरल हुई सूचनाओं के संबंध में जांच करने आई थी। टीम ने कई बिंदुओं पर जानकारी जुटाई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि गोपनीय सूचनाएं किस माध्यम से बाहर पहुंच रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें