संवाद न्यूज एजेंसी
बरुआसागर। फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को नगर पालिका पब्लिक इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुशीला कुशवाहा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि युवा समाज में फैली इस विकृति को दूर करने के लिए आगे आएं और समाज में नशे से हो रहे घातक परिणामों पर रोक लगाने में सहयोग करें। इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी संदीप सेंगर सहित शिक्षक मौजूद रहे। इसी क्रम में पं. जीपी नायक गर्ल्स पब्लिक स्कूल व विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भी नशामुक्ति का संकल्प लिया गया। प्रिंसिपल नीतू शर्मा ने बालिकाओं से नशे से दूर रहकर समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। इस मौके पर फाउंडेशन अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह परिहार, देवेंद्र कुशवाहा, स्वाति यादव, गुंजन आदि मौजूद रहीं।