फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बोर्ड परीक्षा में अंक बढ़ाने और पास कराने के झांसे में न आएं विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
- साइबर ठगी से बचाव के लिए शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को किया अलर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बोर्ड परीक्षा में अंक बढ़ाने और पास कराने का प्रलोभन देकर कोई रुपये मांग रहा है तो विद्यार्थी सावधान हो जाएं। उनके साथ ठगी हो सकती है। इस संबंध में शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को अलर्ट कर रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इसे लेकर शिक्षा अधिकारियों के पास पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

साइबर अपराधी ठगी के नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। लुभावनी योजनाओं के माध्यम से पुरस्कार तथा धन प्राप्त करने का झांसा देकर ठगी करने के मामले लगातार सामने आए हैं। अब विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने तथा पास कराने के नाम पर भी ठगी की जा रही है। साइबर अपराधी विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को फोन करके इसका झांसा देते हैं। इस तरह के मामलों में मुकदमे भी दर्ज कराए गए हैं। इसे ध्यान में रखकर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यार्थियों को अलर्ट किया है। डीआईओएस राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अगर कोई इस तरह का प्रलोभन देता है तो विद्यार्थी कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें