फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चुनाव कराने झांसी से जाएंगे 800 पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। लोकसभा चुनाव के लिए झांसी से भी पुलिस बल बाहर भेजा जाएगा। प्रदेश के तीन अलग-अलग चरणों के चुनाव में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सबसे अधिक फोर्स तीसरे चरण में लगाई गई है। इस दौरान करीब 800 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर लगाई गई है। झांसी से पुलिस कर्मियों को मुरादाबाद, रामपुर समेत अन्य स्थानों पर भेजा जाएगा।
शुक्रवार को एडीजी आलोक सिंह ने झांसी में बने चुनावी सेल का जायजा लिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संग बैठक करके यहां से फोर्स के बाहर भेजे जाने की व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। एडीजी ने मातहतों से फोर्स को बाहर भेजने की व्यवस्था दुरुस्त बनाने को कहा। फोर्स के यहां न होने पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक इंतजाम भी रखने के निर्देश दिए। गर्मी में काफी अधिक दूर का सफर होने के नाते वाहन में ओआरएस समेत दवाइयों का इंतजाम कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी ने संवेदनशील और अति संवदेनशील इलाकों में खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। एसएसपी राजेश एस के मुताबिक चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई है। फोर्स के बाहर जाने पर भी यहां के लिए व्यवस्था बनाई गई है। बैठक में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी आरए गोपीनाथ सोनी, एसपी सिटी राजेश राय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें