फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों को प्रवेश न मिलने पर छात्र लामबंद

Thu, 06 Aug 2015 12:42 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बुंदेलखंड महाविद्यालय में कम मेरिट वाले छात्रों को प्रवेश देने का आरोप लगाकर छात्र-छात्राओं ने परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब दो बजे समाजवादी छात्रसभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता संयुक्त रूप से बीकेडी प्राचार्य से मिलने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनसे कम मेरिट वालों को प्रवेश देने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। इसके बाद प्राचार्य और छात्रों के बीच बहस होने लगी। समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश सदस्य स्वदेश यादव ने कहा कि कॉलेज में पात्रों के साथ अन्याय हो रहा है। फर्स्ट की बजाए सेकेंड डिवीजन वालों को प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, एबीवीपी के अशीष सिंह का कहना था कि जिनका मेरिट लिस्ट में नाम नहीं है, उनको प्रवेश दिया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रों से एडमिशन फॉर्म तो जमा करवाए जा रहे हैं, लेकिन रिसीविंग नहीं दी जा रही है। ऐसा कालेज प्रशासन खुद को बचाने के लिए कर रहा है ताकि कभी जांच हो तो छात्र साबित ही न कर पाएं कि उसने फॉर्म जमा किया है। वहीं जब प्राचार्य बाबूलाल तिवारी से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने छात्रों के आरोप बेबुनियाद बताए। कहा कि सभी प्रवेश मेरिट के अनुसार लिए गए हैं। छात्र खुद गलत प्रवेश के लिए का दबाव बना रहे थे। हंगामे के दौरान छात्रसभा की ओर से जयकरन परिहार, विश्व प्रताप सिंह यादव, देवेंद्र यादव, जबकि एबीवीपी की ओर से प्रवीण लखेरा, पुष्पेंद्र यादव, सत्यवीर यादव, हेमंत यादव, आकाश, प्रशांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें