फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित में कमजोर हैं झांसी में आठवीं के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एनसीईआरटी द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में कक्षा तीन, पांच और आठ के विद्यार्थियों पर नेशनल अचीवमेंट के तहत सर्वे किया गया था। इसमें गणित, ईवीएस (इनवॉरनमेंटल साइंस) और भाषा विषयों पर विद्यार्थियों के ज्ञान का स्तर परखा गया था। जिसमें मंडल में झांसी का स्थान औसतन सबसे पीछे रहा है, बच्चे गणित और एसएसटी (सोशल साइंस) में कमजोर पाए गए। वहीं जालौन का परिणाम अच्छा रहा है।
विज्ञापन

नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) ने नेशनल अचीवमेंट सर्वे का परिणाम जारी किया है। जिसमें प्रदेश स्तर पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों का गणित, भाषा और ईवीएस विषयाें पर ज्ञान का स्तर परखा गया। जिसमें 45 प्रश्नों का प्रश्नपत्र 90 मिनट में हल करना था। तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा में सभी विषयों के औसत प्रदर्शन में आंबेडकरनगर ने पहला स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों के पढ़ाई का स्तर और सीखने की क्षमता का आकलन करना था। मंडल में जालौन ही ऐसा जिला है जिसने तीनों कक्षाओं में टॉप 20 में स्थान प्राप्त किया। जबकि झांसी के कक्षा आठ के गणित और एसएसटी में विद्यार्थियों का औसत प्रतिशत 40 ही रहा। कक्षा तीन में झांसी तीनों विषयों में अन्य दो जिलों में आगे रहा।
झांसी में 61 स्कूलों के कक्षा तीन के 898 विद्यार्थियों पर, 61 स्कूलों में पांचवीं कक्षा के 986 विद्यार्थियों पर और 51 स्कूलों में आठवीं 1132 विद्यार्थियों पर सर्वे किया गया। वहीं ललितपुर में 60 स्कूलों में 1031 विद्यार्थियों पर, 61 स्कूलों में 1127 विद्यार्थियों पर और 51 स्कूलों में 1120 विद्यार्थियों की परीक्षा ली गई। जबकि जालौन में 61 स्कूलों में तीसरी कक्षा के 987 विद्यार्थियों पर, 56 स्कूलों में पांचवीं कक्षा के 949 और आठवीं कक्षा के लिए 51 स्कूलों के 1138 विद्यार्थियों की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षाओं का जिलेवार औसत प्रतिशत
झांसी
भाषा ईवीएस गणित एसएसटी
कक्षा का प्रदेश में स्थान
कक्षा तीन (22 वां) 65.74 63.74 61.03
कक्षा पांच (38 वां) 43.55 54.58 53.68
कक्षा आठ (31 वां) 54.63 44.38 40.42 40.94
जालौन
भाषा ईवीएस गणित एसएसटी
कक्षा का प्रदेश में स्थान
कक्षा तीन (25 वां) 66.34 61.53 60.21
कक्षा पांच (35 वां) 52.13 54.55 46.56
कक्षा आठ (17 वां) 58.41 49.84 44.75 47.46
ललितपुर
भाषा ईवीएस गणित एसएसटी
कक्षा का प्रदेश में स्थान
कक्षा तीन (17 वां) 65.67 63.03 65.25
कक्षा पांच (20 वां) 53.49 58.49 56.33
कक्षा आठ (4 वां) 64.34 51.69 51.15 53.33
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें