फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में फिर कम विद्यार्थी मिले

Sun, 23 Oct 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
education news - फोटो : demo
विज्ञापन
बीएसए जय सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी बड़ागांव देवेंद्र सिंह ने शनिवार को स्कूलों का निरीक्षण किया। हर बार की तरह निरीक्षण में एक बार फिर विद्यार्थियों की संख्या कम मिली।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी बड़ागांव एवं जिला समन्वयक प्रशिक्षण देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बरेठी में पंजीकृत 31 विद्यार्थियों में से सिर्फ आठ मिले। ऐसे में शिक्षिकाएं जयंती व पूजा की वेतन रोका गया। प्राथमिक विद्यालय घुघुवा में पंजीकृत 135 में से 70 बच्चे मिले। बच्चों की उपस्थिति संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षकों को निर्देश दिए। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अध्ययनरत 100 छात्राओं में से 83 मिली। ऐेसे में वार्डन माधुरी को चेतावनी दी गई कि वह दो दिन में विद्यार्थियों की संख्या उपस्थिति पूरी करे। इसके अलावा लेखाकार महेंद्र, चपरासी व चौकीदार की बिना सूचना की अनुपस्थिति पर उनका एक दिन का मानदेय काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें