फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घट रहे छात्र, बढ़ रहे बीएड कॉलेज

Sun, 24 Jul 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bu, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। बीएड से भले ही लगातार छात्र-छात्राओं का रुझान घटता जा रहा हो मगर कॉलेज खोलने वालों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस साल तो बीएड कोर्स के लिए 39 कॉलेज को संबद्धता मिली है। बुंदेलखंड में बीएड कॉलेजों की संख्या 93 हो गई है।
विज्ञापन


पिछले कुछ सालों से बीएड कॉलेजों की हालत बहुत खराब है। आधी से ज्यादा सीटें खाली रह जा रही हैं। सबसे बुरा हाल हाल तो निजी बीएड कॉलेजों का है। निजी बीएड कॉलेज तो एक-एक छात्र के लिए जोर आजमाइश करते हैं। बीएड से लगातार घटते छात्रों के रुझान के बावजूद कॉलेजों में बढ़ोतरी होती जा रही है। पिछले साल तक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध बीएड कॉलेजों की संख्या 54 थी, जो अब बढ़कर 93 पहुंच गई है। यानी कि इस साल 39 बीएड कॉलेजों ने बीयू से संबद्धता ली है। 

...तो बंद हो सकता है कॉलेज 
संबद्धता पाने वाले कुछ कॉलेज ऐसे हैं जिनमें अन्य विषयों की भी पढ़ाई चल रही है। जबकि, आधा दर्जन से ज्यादा कॉलेजों ने सिर्फ बीएड चलाने के लिए संबद्धता ली है। अब ऐसे बीएड कॉलेजों को छात्र संकट के इस दौर में ज्यादा समय तक टिका रह पाना मुश्किल हो पाएगा। यदि हाथों की उंगलियों के बराबर ही छात्र मिलते रहे तो ऐसे कॉलेज बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें