फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विद्यार्थियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


टहरौली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की टहरौली शाखा की ओर से चलाए जा रहे 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत सोमवार को आदर्श इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने विद्यार्थियों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित मेडिटेशन से आत्मबल और मनोबल मजबूत होता है तथा सकारात्मक सोच विकसित होने से व्यक्ति नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रह सकता है। गुरसराय केंद्र प्रभारी कविता दीदी ने कहा कि युवा शक्ति ही समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए युवाओं का नशामुक्त और संस्कारवान होना आवश्यक है। टहरौली केंद्र प्रभारी पूजा दीदी ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। कल्याणी दीदी ने ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें