फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मैथिली शरण गुप्त की रचनाओं को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। नगर के किशोर जी मंदिर में नवयुवक मंडल गहोई समाज ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गहोई समाज के अध्यक्ष प्रमोद कुमार नौगरइया ने की। कार्यक्रम में लोगों ने राष्ट्रकवि के चित्र पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की रचना नर हो न निराश करो मन को-कुछ काम करो कुछ काम करो...विश्व साहित्य की अनमोल धरोहर है। गुप्त की रचनाएं देश प्रेम से ओतप्रोत रहीं। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से देश का नाम गौरवान्वित किया। संचालन वैभव चऊदा अध्यक्ष नवयुवक मंडल गहोई समाज ने किया। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार बांगर, संतोष नौगरइया, सोनू चऊदा, संतोष सेठ राधे राधे, अनुराग गुप्ता, बिहारी गुप्ता, मलेश मौसिया आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें