फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्टूबर में चेस नवंबर में क्रिकेट खेलेंगे छात्र

Sun, 13 Sep 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को अंतर विश्वविद्यालय महिला-पुरुष शतरंज और महिला क्रिकेट प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका मिला है। बीयू ने प्रतियोगिता का शेड्यूल तय कर दिया है। अक्तूबर में शतरंज और नवंबर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 23 मार्च को आंध्र प्रदेश के नागार्जुन विश्वविद्यालय, गुंटूर में हुई भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) की बैठक में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय शतरंज एवं क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन की सौगात मिली थी। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी डॉ. सूरजपाल सिंह ने बीयू प्रतिनिधि के तौर पर प्रस्तुति देकर आवेदन किया था। स्थापना के बाद बीयू को पहली बार इतने बड़े खेल आयोजन का मौका मिला है। बीयू द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार 5 से 9 अक्तूबर तक नार्थ जोन शतरंज प्रतियोगिता तथा महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन एक से 8 नवंबर तक होगा।

प्रतियोगिता में नार्थ जोन के 129 विश्वविद्यालयों की टीमों को प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गईं है। वहीं, राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम लाइटें, शौचालय कार्य, रंगाई-पुताई, पानी की व्यवस्था का कार्य चल रहा है। स्टेडियम रेनोवेशन और तैयारियों में कोई कमी न रह जाए इसको लेकर कुलपति प्रो. अविनाश चंद्र पांडेय स्वयं संजीदा हैं। वीसी बीच-बीच में निरीक्षण कर कार्य का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन


15 को होगा चयन
नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का चयन 15 सितंबर को अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के आधार पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में बीयू परिसर व संबद्ध महाविद्यालय के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में बीयू के खिलाड़ी 129 यूनिवर्सिटी के साथ खेलेंगे। अंत में प्रथम चार विश्वविद्यालयों को अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। गत वर्ष बीयू की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर 129 यूनिवर्सिटी में 11वां स्थान हासिल किया था। क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि इस बार कोशिश प्रथम चार में शामिल होने की रहेगी।
विज्ञापन


बीयू को प्रतियोगिता की मेजबानी मिलना गौरव की बात है। इसके जरिए बुंदेलखंड क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा।
- प्रो. अविनाश चंद्र पांडेय, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें