फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई का इंतजार करती रही सीपरी पुलिस

Sun, 13 Sep 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मध्यप्रदेश के व्यापम घोटाले की जांच के सिलसिले में आने वाली सीबीआई टीम शनिवार को शहर नहीं पहुंची। टीम को प्रमोद शर्मा की मौत से जुड़े दस्तावेज देने के लिए थाना सीपरी बाजार पुलिस इंतजार करती रही।
विज्ञापन


व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) पर मध्यप्रदेश राज्य में कई प्रवेश परीक्षाओं के संचालन की जिम्मेदारी है। इसके माध्यम से कई गलत भर्तियां र्हुइं, जिसका खुलासा 2009 में हुआ। पिछले दिनों जांच के लिए जब मामला सीबीआई के पास गया तो सीपरी बाजार के सिद्धेश्वर नगर आईटीआई में 21 अप्रैल को हुई प्रमोद कुमार शर्मा (22) पुत्र सियाराम निवासी पीला माता रोड अंबावाय मुरैना की मौत भी जांच के घेरे में आ गई।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार प्रमोद के दोस्त सुमित कुमार निवासी आईटीआई ने पुलिस को सूचना दी थी कि प्रमोद कुमार शर्मा ने आत्महत्या कर ली है। जांच टीम का मानना है कि प्रमोद की मौत के तार भी व्यापम घोटाले से जुड़े हैं। जिसके चलते मौत से जुड़े दस्तावेज लेने व जांच के लिए टीम को आना था, मगर टीम नहीं आई। वहीं, थाना पुलिस टीम को दस्तावेज मुहैया कराने के लिए इंतजार करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें