फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री बोर्ड एग्जाम देंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वर्ष 2021 में होने वाली हाईस्कूल और इंटर की वार्षिक परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों को प्री बोर्ड एग्जाम भी देना होगा। जो फरवरी में होेने की संभावना है। प्रयागराज बोर्ड के शैक्षिक कैलेंडर में इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के कारण सभी स्कूल कॉलेज विद्यार्थियों के लिए बंद है। ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। दूरदर्शन उत्तर प्रदेश और स्वयं प्रभा चैनल 22 के माध्यम से कक्षा वार विभिन्न विषयों को पढ़ाया जा रहा है। विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षाओं के लिए कितनी तैयारी की है। इसमें परखने के लिए इस बार कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों के लिए प्री बोर्ड एग्जाम होंगे। दरअसल, पहले प्री बोर्ड परीक्षा को लेकर अनिवार्यता नहीं थी। कई स्कूल अपने स्तर पर विद्यार्थियों की तैयारियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण विषयों के टेस्ट करा लेते थे। साथ ही अतिरिक्त कक्षाएं भी चलाते थे। लेकिन इस बार प्रयागराज बोर्ड ने प्री बोर्ड एग्जाम पर विशेष जोर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव के अनुसार प्री एग्जाम सभी विद्यार्थी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें