फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: छेड़खानी से क्षुब्ध छात्रा ने निगला जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी/मोंठ। छात्रा को अकेला देखकर पड़ोसी युवक घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। स्कूल से घर लौटे छोटे भाई को देखकर युवक छत से कूदकर भाग गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छेड़खानी से आहत छात्रा ने बृहस्पतिवार की सुबह विषाक्त पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
मोंठ थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले ट्रक चालक की बेटी (16) के अलावा दो छोटे बच्चे हैं। बेटी 9वीं की छात्रा थी। उसकी चाची ने बताया कि वह और उसकी बड़ी बहन एक ही घर में ब्याही गई हैं। 23 फरवरी को बड़ी बहन कानपुर देहात स्थित रिश्तेदारी में शादी होने के कारण छोटी बेटी को साथ ले गई थी। घर पर 16 साल की बेटी व 8 साल का छोटा भाई था।
विज्ञापन

बुधवार को वह खेत पर गई थी और छोटा बेटा स्कूल गया था। घर पर बड़ी बेटी अकेली थी। दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे के बीच पड़ोस में रहने वाला वीरेंद्र साहू घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा।
इसी बीच छुट्टी होने पर छोटा भाई घर आ गया। कमरे में बहन के साथ आरोपी को जबरदस्ती करता देख घर के बाहर की कुंडी लगाकर चाची को बुलाने लगा। इस बीच आरोपी छत से कूदकर भाग निकला। उसकी चाची घर की ओर आ रही थी तो आरोपी रास्ते में मिला और गलती मनाने लगा।
विज्ञापन

इसकी शिकायत उसने डायल 112 पर की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इधर, घटना से क्षुब्ध किशोरी ने बृहस्पतिवार की सुबह विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर उसकी मां भी मौके पर पहुंच गई। बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें