फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: कोर्ट ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में दीपनारायण सिंह और बृजेंद्र यादव को किया दोषमुक्त

Fri, 27 Feb 2026 02:48 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

मोंठ निवासी सुमित नारायण दांगी की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व विधायक दीपनारायण और बृजेंद्र यादव के खिलाफ सुनियोजित तरीके से जान से मारने की धमकी, शांतिभंग करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में वोटरों को कंबल व अन्य वस्तुएं बांटकर आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में 19 अप्रैल 2023 को मोंठ के आमखेरा निवासी सुमित नारायण दांगी ने मोंठ थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने मोंठ के बढ़ावली निवासी पूर्व विधायक दीपनारायण यादव और मोइ के बृजेंद्र यादव के खिलाफ सुनियोजित तरीके से जान से मारने की धमकी, शांतिभंग करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन



मामला एमपीएमलए कोर्ट में पहुंचा। न्यायाधीश अनिल कुमार सप्तम के न्यायालय ने मामले की सुनवाई की। विवेचक एसआई ज्ञानेंद्र सिंह पटेल ने कोर्ट में अपनी रिपोर्ट शामिल की। रिपोर्ट के आधार पर मामला आधारहीन पाए जाने पर अदालत ने दीपनारायण यादव और बृजेंद्र यादव को दोषमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें